शिमला में सरकारी आवास में लगी आग

17 अप्रैल : राजधानी शिमला में सोमवार सुबह सवेरे एक सरकारी आवास आग की भेंट चढ़ गया। आग की घटना एडवांस स्टडी चौक के पास बुर्ज कॉटेज सरकारी आवास (खाली पड़ा) में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई।जिससे पहली मंजिल पूरी तरह जल गई है।आग की सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। बता दें कि यह आवास हाल ही में मुख्यमंत्री के सुरक्षा में रहे डॉ. शिव कुमार को आवंटित किया गया है.लेकिन अभी यह आवास पूरी तरह से खाली पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *