जीनीयस ग्लोबल स्कूल में येलो डे का आयोजन

आज जीनीयस ग्लोबल स्कूल में येलो डे का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी के बच्चों को पीले रंग के बारे में जानकारी दी गई बच्चों को पीले रंग की पहचान करवाने के लिए उन्हें पीले रंग की पोशाक में ही स्कूल बुलाया गया था और छोटे छोटे बच्चे उन पोशाकों में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। स्कूल में बच्चों को पीले रंग की जानकारी देने के लिए तरह तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया गया ताकि बच्चों को पीले रंग की पहचान हो सके। स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने कहा कि रंगों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है और इन छोटे-छोटे बच्चों को रंगों की पहचान करवाने के लिए समय-समय पर स्कूल में इस तरह के आयोजन होते रहते हैं जिससे बच्चों में खेल खेल में सीखने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। सभी बच्चों में लव्या,पूर्विका,अरुणिमा,मायशा, आव्या,जियांश,कनुशी,शिव्या,रुद्रांश राजपूत,इवान, दिवित बंसल,भूमि, अव्या मोदका, आव्या ठाकुर, आरूही, दित्या,दिव्यांका पीले रंग की पोशाक में बहुत ही सुंदर लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *