केंद्र सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो मंडी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है यह चित्र प्रदर्शनी दिनांक 19 फरवरी से लेकर दिनांक 24 फरवरी 2023 तक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले पड्डल मैदान मण्डी में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का विषय आज़ादी का अमृत महोत्सव व भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाऐ। प्रदर्शनी में भारत की आज़ादी से संबंधित स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों को भी चित्र प्रदर्शनी में दर्शाया गया जिससे लोगों को काफ़ी जानकारी मिल रही है।
भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी चित्रों के माध्यम दी जा रही जिससे की लाभार्थी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
इसी क्रम मे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मण्डी मे पोस्टर प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता और म्यूजिक चैयर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता कु. केशर कु. तानैया कु. भाविका ठाकुर रंगोली प्रतियोगिता कु. गार्गी कु. रिशिका कु. अंशिका वंशिका और म्यूजिक चैयर रेस कु. कृतिका कु. शगुन कु. कशिश रंगोली क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल भागसिहँ ठाकुर द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता काआयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *