बरसात से पहले जल शक्ति विभाग ने सभी योजनाओं के टैंको का, सफाई अभियान किया शुरू
देवराज शर्मा , सिरमौर
बरसात से पहले जल शक्ति विभाग ने सभी योजनाओं के टैंक, स्कूल,कॉलेजों व सभी विभागों के कार्यालय में जिन पेयजल टेंको से पानी आता है उनकी सफाई को लेकर अभियान छेड़ दिया है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल जागरूकता अभियान के तहत जल शक्ति विभाग द्वारा सभी स्कूलों,कॉलेजों व सभी कार्यालयों हुआ महिला मंडल आगनबाड़ी केंद्रों के सभी स्टोरेज टैंकों को सफाई की गई है व ब्लॉक कोर्डिनेटर द्वारा पंचायतों स्कूलों में अन्य विभागों में जाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि पिछली बरसात के बाद भी सराहां व आसपास के क्षेत्र में गंदे पानी के कारण पीलिया रोग फेल गया था। जिससे कई दर्जनों स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे व क्षेत्र के लोग पीलिया रोग की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद विभाग द्वारा जागरूकता दिखाते हुए बरसात से पहले ही सभी टैंको की सफाई की जा रही है।विभाग द्वारा इसको लेकर विलेज एंड वॉटर सैनिटेशन कमेटी का गठन भी किया गया है जो क्षेत्र में समय-समय पर निरीक्षण कर रही है।क्षेत्रवासी सुधीर ठाकुर,राजेंद्र शर्मा, बलदेव ठाकुर करण टुटेजा व शशि शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा इस बार जो टैंकों की सफाई की जा रही है वह सराहनीय निर्णय है उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा गठित की गई टीम गांव के सभी टैंको का निरीक्षण कर रही है उन्होंने कहा कि यदि समय-समय पर टैंको की व पेयजल स्रोतों की सफाई कर दी जाएं तो बीमारी के कम फैलने की आशंका रहती है।उन्होंने कहा कि बोडू साहिब उठाऊ पेयजल योजना, गागल शिकौर उठाऊ पेय जल योजना, ठाकुर द्वारा उठाऊ पेय जल योजना , जामन की सेर उठाऊ पेय जल योजना, बनी बखोली, लोहारडी पथरोटी उठाऊ पेयजल योजना व नारग क्षेत्र की उठाऊ पेयजल योजना के टैंकों को भी साफ किया जा रहा है।विभाग के सहायक अभियंता सराहां संजय मोकटा ने कहा कि सराहां व नारग सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाली उठाऊ पेयजल योजना के टैंकों की सफाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी टैंको की सफाई की जा रही है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज आईटीआई व सभी विभागों टैंको को भी साफ करवाया जाएगा।



