10:00 बजे के बाद नगरोटा बगवां में डीजे वह लाउडस्पीकर बंद
नगरोटा बगवां
डी एस पी कांगड़ा मदन धीमान ने पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां और कांगड़ा के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी अपनी पंचायतों के समस्त लोगो को आगाह करे कि विवाह शादियों एवं रात को जागरातो में किसी ने रात को 10 बजे के बाद घरों में डी जे या लाउडस्पीकर बजाया तो इनको लगाने वालो का सारा सामान पुलिस जब्त करने को मजबूर होगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डी एस पी ने कहा कि इस बात पर कई दिनों से लोगो की शिकायते मिल रही है।
उन्होंने टेंट हाउस एवं डी जे मालिको को सख्त हिदायत दी है की वे कानून का पालन करे अन्यथा उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा
उन्होंने बताया कि इस बारे संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रभारियों को भी सूचित कर दिया गया है।


