कीरतपुर से नेरचौक तक बन रहे फोरलेन से गुजरना दो वाहनों को एक बार फिर भारी पड़ गया।

कीरतपुर से नेरचौक तक बन रहे फोरलेन से गुजरना दो वाहनों को एक बार फिर भारी पड़ गया।

हुआ यह कि फोरलेन पर गाड़ियां कीरतपुर की ओर जा रही थी और मेहला गांव के पास निर्माण कार्य चला होने पर इन वाहन चालकों ने मेहला- स्वाहण सम्पर्क सड़क मार्ग से अपने वाहनों को निकालना चाहा।

इस दौरान सम्पर्क सड़क के खराब रास्ते पर स्वाहण की तरफ से एक टिप्पर आ रहा था जोकि बीच सड़क रुक गया।

टिप्पर रुकता देख सामने से आ रहे पिकअप चालक ने भी अपनी लोड पिकअप को सड़क में रोका और टिप्पर को देखने गाड़ी से उतर गया।

इतने में चढ़ाई में खड़ी होने से लोड पिकअप बैक हो गई और पीछे खड़ी दो कारों से जोर से टकराई।

इस हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया जिसे लेने आई एम्बुलेंस भी वाहनों के जाम के बीच फंस गई।

और घायल को अन्य गाड़ी से अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

देर रात से लगे इस जाम में वाहन चालक पूरी रात फंसे रहे जिन्हें शनिवार दोपहर जाकर वाहन साइड में करवाकर जाम खुलवाना पड़ा।

शुक्रवार रात को ही इस सम्पर्क सड़क मार्ग पर स्थित गांव बाग में शादी भी थी जिससे जाम और एक्सीडेंट के बारातियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बता दें कि कीरतपुर नेरचौक फोरलेन कार्य अंतिम चरण की और है पर आवाजही की मनाही है

लेकिन फिर भी बाहरी राज्यों के वाहन चालक इस फोरलेन पर वाहन दौड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
जिला बिलासपुर से सुभाष चंदेल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *