मातृ दिवस के उपलक्ष पर माताओं को किया गया सम्मानित ।
मातृ दिवस के उपलक्ष पर माताओं को किया गया सम्मानित ।
कंडाघाट (दिनांक 15 मई 2023) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाए जाने वाले मातृत्व दिवस के उपलक्ष पर आज दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में माताओं को सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की माताओं ने इस समारोह में उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम विद्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें यजमान के तौर पर माताओं ने भाग लिया । इसके उपरांत माताओं के मनोरंजन हेतु अनेक मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया । जिसमें कक्षा नर्सरी से पहली कक्षा तक के विद्यार्थियों की माताओं के लिए ब्लाइंडफोल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें माता की आंखों पर पट्टी बांध कर अपने बच्चे को पहचानना था,जिसमें के० जी० की छात्रा अवनी की माता विजेता रही। कक्षा दूसरी से चौथी तक के विद्यार्थियों की माताओं के लिए सीट -स्टैंड गेम का आयोजन किया गया , जिसमें विजेता कक्षा तीसरी की छात्रा हर्षिता की माता रही। तदुपरांत कक्षा पांचवी से सातवीं तक के विद्यार्थियों की माताओं के लिए ब्लाइंडफोल्ड का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उन्हें अपनी माता को पहचानने के लिए कहा गया , जिसमें विजेता कक्षा छट्ठी की छात्रा अनवी की माता रही । कक्षा आठवीं से दसवीं तक की माताओं के लिए गुब्बारे फूलना और फोड़ना खेल का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विजेता कक्षा आठवीं के छात्र नवीन की माता रही। इसके साथ ही अपनी बेटियों की गुत बनाने की प्रतियोगिता में कक्षा नवमी की छात्रा धारणा की माता रही ।इसके उपरांत माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन हुआ जिसमें माताओं ने भरपूर किया और विजेता आरव और आदित्य की माता रही । इस उपलक्ष पर पारुल ने कविता वाचन, सहज ने एकल गीत और धारणा ने भाषण भी प्रस्तुत किए गए । इसके उपरांत दिव्यम की माता द्वारा अपने विचार भी इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए। इस उपलक्ष पर बच्चे अपनी माताओं को स्वयं निर्मित कार्ड्स , गिफ्ट्स इत्यादि भी बना कर लाए थे, जो उन्होंने मंच पर अपनी अपनी माताओं को भेंट किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि केवल एक दिन माताओं को समर्पित न हो कर हर एक दिन माताएं पूजनीय हैं। हम सभी को माताओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी हर आज्ञा का पालन दिल से करना चाहिए। प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन दिन भर के क्रियाकलापों को रात में सोते समय आत्मचिंतन करना चाहिए जिससे वह दिन भर में की गई अपनी गलतियों से सीख लें और उनके जीवन में उन्नति के अवसर उत्पन्न हो ।उन्होंने इस अवसर पर अपनी मधुर वाणी में माताओं को समर्पित गीत ‘ तू कितनी अच्छी है , तू कितनी प्यारी है….. भी प्रस्तुत किया जिससे पूरा हॉल तालियों से गुंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय डॉयरेक्टर सुमन सूद ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि माताएं ही बच्चों में अच्छे संस्कार डाल सकती हैं जो बेहतर परिवार , समाज और देश की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है । अंत में विजेता रही माताओं को पुरस्कार दे कर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय द्वारा सभी के लिए इस अवसर पर जलपान का प्रबंध भी किया गया था ।

