भाजपा मंडल सोलन ने शुलिनी मंदिर मे लगाए बोर्ड को तुरंत हटाने की मांग सुझावो के बाद लिया जाए कोई निर्णय।

सोलन भाजपा मंडल शूलिनी मंदिर के लिए प्रशासन द्वारा जारी आदेशो की निंदा करता है शूलिनी मंदिर से लाखो करोड़ भक्तो की आस्था जुडी है जो की देश और विदेशो मे रहते है इस आदेश से शुलिनी माता मे आस्था रखने वालो मे बहुत ज्यादा रोष है भाजपा मंडल प्रशासन से पुछना चाहता है की भजन कीर्तन अगर मंदिर परिसर मे नही होगा तो परिसर से बहार कहां होगा? शूलिनी मंदिर मे पिछले बहुत सालो से भजन कीर्तन चलता आ रहा है और इस भजन कीर्तन से किसी को परेशानी हुई है ऐसी कोई शिकायत इतने सालो मे आजतक नही आई है मंदिर मे आरती और भजन कीर्तन से ही धर्म का प्रचार होता है। सनातन धर्म मे भजन कीर्तन मंदिरो के परिसर मे ही होते है ।भाजपा मंडल प्रशासन से मांग करता है की इन आदेशो को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए व लगाए गए बोर्ड को हटाया जाए और इसके बारे मे सुझाव आमंत्रित करके शुलिनी मंदिर मे भजन कीर्तन करने के बारे मे निर्णय लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *