कंडाघाट के धनोह गांव में अफीम के 43 पौधे बरामद
16.05.2023 को पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम गश्त के दौरान चायल चौक मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर धनोह गांव में, खेत में लगे लहसुन के बीच में से अफीम के कुल 43 पौधे बरामद किए गए। इस सदंर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 18 ND&PS Act में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


