डॉ. राजेश कश्यप ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर जाना कुशलक्षेम

सोलन/शिमला: भाजपा नेता एवं डॉ. राजेश कश्यप ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि नड्डा का संगठन, राष्ट्र एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर स्वास्थ्य का हालचाल जाना और शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
डॉ. कश्यप ने कहा कि नड्डा
का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। उन्होंने ईश्वर से नड्डा के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।
भाजपा नेता, सोलन
हिमाचल प्रदेश
