सराहां में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
सराहां
सराहां में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में लोकसभा सांसद व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रुप से उपस्थित रहे।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश के साथ जिला मैं भी महा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा प्रत्याशी का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक सोच से आज भारत विश्व में भारत विश्व गुरु के रूप में देख रहा है यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है 30 मई से 30 जून तक भाजपा गांव-गांव घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनप्रिय नीतियों को लोगों के समक्ष रखेगा वही प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे वह सारे खोखले रहे व पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जो लोकहित में कार्यालय खोले गए थे उन्हें बंद करने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर विजय पताका कराएगी। इस मौके पर जिलाधक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा जो महा जनसंपर्क अभियान जिला में चलाया जाएगा उसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए अभी करीब 6 महीने हुए हैं परंतु प्रदेश की जनता का मोह सरकार से अभी ही भंग होने लग गया है क्योंकि जो कार्यालय विकास की दृष्टि से भाजपा सरकार द्वारा खोले गए थे उन्हें द्वेष पूर्ण ढंग से कांग्रेस सरकार ने बंद किए हैं। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि भाजपा द्वारा जो महा संपर्क अभियान चला जा रहा है उसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे वह गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कल्याण, नारायण दत्त, बलवीर तोमर , सुरेंद्र नेहरूर समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


