दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत । सूर्यांश ने प्रथम व विशाखा ने हासिल किया दूसरा स्थान।

कंडाघाट दिनांक 26.05.2023
एक बार फिर से कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 100% परीक्षा परिणाम दे कर अपने विद्यालय, प्रधानाचार्या, अध्यापकों व अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने 90%से अधिक अंक प्राप्त किए । विद्यालय के मेधावी छात्र सूर्यांश ने 669 अंक 95.6%अंकों के साथ प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि विशाखा ने 667 अंक 95.3% अंकों के साथ प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंजलि ने 662 अंकों के साथ तीसरा , इशिता शर्मा ने 656अंकों के साथ चौथा, रश्मि ने 655अंकों के साथ पांचवां दीपक ने 648 अंकों के साथ छठा तथा अमन और तन्मय वर्मा से 634 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया ।
विद्यालय के 39 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में , 22 ने हिंदी , 23 ने संस्कृत, 22 ने कंप्यूटर साइंस, 16 ने सोशल साइंस, 14 ने साइंस तथा 12 ने हिसाब में वरिष्ठता सूची हासिल की । जिसके लिए विषय अध्यापक बधाई के पात्र हैं ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने बोलते हुए कहा कि यह ,,,,,,

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सूर्यांश , विशाखा व अंजलि ने अपनी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यापकों, अभिभावकों व पूर्व प्रधानाचार्या सुमन सूद को देते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग व मार्गदर्शन की वजह से ही हम यह स्थान हासिल कर सके। जिसे हेतु हम इनके दिल से आभारी हैं तथा भविष्य में भी हम सभी से उचित मार्गदर्शन की उम्मीद करते हैं ।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व प्रधानाचार्या व मां वर्तमान में विद्यालय निदेशक सुमन सूद ने कहा कि यह विद्यार्थियों अध्यापकों की कड़ी मेहनत व अभिभावकों के सहयोग का ही नतीजा है कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा । इस हेतु मैं इन सभी को शुभकामनाएं देती हूं तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह इन सब की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे, कभी भी रुके नहीं हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *