19वर्षीय अग्निवीर पंकज चौहान का उनके पैतृक गाँव मे पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया
सराहां
उपमण्डल पच्छाद के अंतर्गत आने वाली बागथन पंचायत के पावरी बघार गाँव के 19 वर्षीय अग्निवीर पंकज चौहान का उनके पैतृक गाँव मे पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।उनके छोटे भाई विनीत चौहान ने मुखाग्नि दी।गौरतलब है कि दिवंगत पंकज चौहान जबलपुर में अग्निवीर के दूसरे बेच का प्रशिक्षण कर रहे थे।24 मई को प्रशिक्षण के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।शुक्रवार सुबह उनका शव उनके पैतृक गांव लाया गया पावरी बघार जहाँ इलाके वासियो ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।पंकज चौहान को जैसे ही उनके गांव लाया गया परिवार समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के आंसू छलक गए। पंकज चौहान अपने पीछे माता पिता व एक छोटे भाई को छोड़ गए है। 28 फरवरी 2023 को जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर से अग्निवीर की पारी शुरू करने वाले पंकज चौहान ने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि वह इतनी जल्दी संसार को अलविदा कह देंगे।इस अवसर पर प्रशासन की और से नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार,कानूनगो सुरेश कुमार,भुतपूर्व सैनिक एकता मंच की और से लाल चंद,नरतेन्द्र कुमार,संजीव कुमार,एएसआई मोती लाल,यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद व पच्छाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी वही स्पेशल फोर्सेज की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ओनर दिया।


