पच्छाद विकास खंड में वन अधिकार कानून नियम को लेकर कार्यशाला का आयोजन
सराहां
पच्छाद विकास खंड में वन अधिकार कानून नियम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
एसडीएम पच्छाद की अध्यक्षता में वन अधिकार कानून नियम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में
पच्छाद विकासखंड के सभी 34 सचिव ने लिया भाग। एसडीएम डॉ संजीव कुमार धीमान द्वारा ग्राम पंचायतों से आए सचिवों को वन अधिकार नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी दी।इस मौके पर विकास खंड अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा, पंचायत निरीक्षक राजेश शर्मा समेत सभी 34 पंचायतों के सचिवों ने भाग लिया।



