बिलासपुर के श्री नयना देवी जी मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने 60 लोगों का स्वास्थ्य जांचा |

नैनादेवी से सुभाषचंदेल


केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौंडावाली के गांव किक्रवाली मे आज अपनी सेवाएं प्रदान की

इस दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई |
अस्पताल सेवा टीम द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी मे डॉ कनव शर्माऔर फार्मासिस्ट आरती और लैब टैक्निशन बबिता पायलट नरेंद्र शर्मा ।

डॉ कनव शर्मा के नेतृत्व मे जनता के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की | इस दौरान 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 28 लोगों की रक्तजांच की गई एवं उचित उपचार एवं निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया | जिनमें 19 लोगों को हड्डियों से सम्बंधित समस्या, 02लोग उच्च रक्तचाप, 03लोग मधुमेह, चमढी रोग 03एवं 33 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए |

स्वास्थ्य शिविर मे लोगों को उपचार सलाह के साथ नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया | केंद्रीय मंत्री एवं साँसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा, पंचायत स्तर पर पिछले पांच सालों से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके |

नैनादेवी सै सुभाष चंदेल कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *