9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल आज 30 मई को पूरा हुआ

श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर
भरतीय जनता पार्टी का महा संपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा। 1 जून को 17 जिलो के 68 विधानसभा क्षेत्रों में महा संपर्क अभियान शुरू किया जायेगा इस अभियान मे हर जिला मे प्रदेश सतर के नेता महा जन संपर्क अभियान का शुभारंभ करेगे व केंद्र सरकार की उपलब्धियो व योजनाओ को सभी नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता हर घर घर दस्तक देकर पत्रक के माध्यम से आमजन तक पहुचाऐगे। इस बारेे में अधिक जानकारी देतेेे मुकेश गुप्ता प्रेस सह सचिव जिला भाजपा सोलन ने बताया कि प्रदेेेशाध्यक्ष भाजपा डाक्टर राजीव बिंदल सोलन से महा संपर्क अभियान का आगाज करेगे जिसमे उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी इस कार्यक्रम मे रहेगे। जिला सोलन जिला के पांचो मंडलो से पदधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मे शामिल होगे। 1 जून 2023 दिन वीरवार को कार्यक्रम 10 बजे से सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला लोअर बजार सोलन मे होगा। महा जन संपर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा व्यापक कार्यक्रम प्रदेश मे आयोजित किए जाऐगे।सोलन मे होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारीयो मे भाजपा कार्यकर्ताओ पुरे जोश के साथ लगे है और लगभग तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *