सहज व स्नेहा ने दिखाया गायन व नृत्य में दमखम
सहज व स्नेहा ने दिखाया गायन व नृत्य में दमखम ।
कंडाघाट (दिनांक 12.06.2023) कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रतिभा के धनी छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शिमला व सोलन में हुई दो अलग अलग प्रतियोगिताओं में अपनी गायन व नृत्य कला का लोहा मनवाया । शिमला में आयोजित आर .आर .सी. प्रोडक्शन के शो बैटल ऑफ सुपरस्टार हिमाचल सीज़न -2 में विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा ने तीन दौर पहाड़ी फॉक में थोड़ा दूर, भारतीय फॉक में कांवा, व चॉइस राउंड में तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा गीत गा कर इस गायन प्रतियोगिता को अपने नाम किया । इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, परन्तु सहज कौर ने अपनी मेहनत व लग्न के दम पर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करके न केवल अपने अभिभावकों अपितू अपने विद्यालय का नर्म भी रोशन किया । सहज कौर ने यह पुरस्कार स्टार भारत के लोकप्रिय शो गौरा की कलाकार काजल चौहान से प्राप्त किया । सहज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों और अपने गुरुजनों को दिया ।
वहीं दूसरी ओर विद्यालय की एक अन्य छात्रा स्नेहा ने सोलन में फिलफाॅट फोरम की ओर अखिल भारतीय नृत्य नाटक और संगीत प्रतियोगिता अभिनय 2023 में बेशक कोई स्थान प्राप्त न किया परंतु अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया । स्नेहा ने लावणी नृत्य कर सभी से तारीफ बटोरी ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने बोलते हुए कहा कि विद्यालय की इन प्रतिभाओं पर हम सभी को गर्व है । सभी में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है; परंतु विद्यार्थी संकोच वश आगे नहीं आ पाते । जिस कारण उनकी प्रतिभा छिपी रह जाती है । अतः हर विद्यार्थी को सांस्कृतिक और खेल – कूद गतिविधियों में बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए। मैं अपने तथा सभी अध्यापकों की ओर से इन दोनों छात्राओं के माता -पिता को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं और इन दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं ।

