नशे की दलदल से युवाओं को निकालने वाले मनोज मेहता पर षडयंत्र के तहत एफआईआरदर्ज करने के लिए नगरोटा पुलिस की कड़ी निंदा
नगरोटा बगवां,13 जून
एडॉंन संस्था के अध्यक्ष पर छेड़छाड़ के मामले के विरोधस्वरूप आज लक्ष्मी नारायण मंदिर में शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने इकठा हो कर समाज विरोधी तत्वों द्वारा घटिया हथकंडे अपनाने पर अपना आक्रोश जाहिर किया तथा नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ कर युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने में सराहनीय कर कर रहे मनोज मेहता पर षडयंत्र के तहत एफआईआर
दर्ज करने के लिए नगरोटा पुलिस की कड़ी निंदा की गई। इस अवसर पर नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा भी इस मुहिम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह आज एक राजनीतिज्ञ की हैसियत से नही बल्कि एक ऐसे नोजवान के समर्थन में आये हैं जिसने नगरोटा बगवां की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बाहर निकालने का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने कहा कि इस मुहिम में असामाजिक तत्वों को छोड़ कर पूरा नगरोटा बगवां मनोज मेहता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस लड़की द्वारा इस प्रकार के घिनोने आरोप लगये गये हैं उस परिवार के बारे में हर कोई जानता है कि उनकी पृष्ठ भूमि क्या है। उन्होंने कहा कि इंसनियत के नाते मेरी यहां के चुने हुए
विधायक से निवेदन है कि वह स्वयं आगे आकर पुलिस प्रशासान को मनोज मेहता पर लगे झूठे आरोपो को बापिस लेने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा नही बनाना चाहते क्योकि वह समाजसेवी पहले है राजनितज्ञ बाद में इस लिए नगरोटा की युवा पीढ़ी को नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए जी जान से लगे मनोज मेहता के साथ आज पूरा नगरोटा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार , स्थानीय विधायक व पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि वह मनोज मेहता पर लगे झूठे आरोपो को बापिस ले अन्यथा उन्हें संघर्ष का विगुल बजाना पड़ेगा। उन्होंने इस सारे मामले की जांच डीएसपी लेवल के किसी बड़े अधिकारी से करवाने की मांग की।


