पच्छाद भाजपा मंडल द्वारा पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश में चल रहे महा जनसंपर्क अभियान को लेकर नारग पंचायत मे महा संपर्क अभियान छेड़ा
देवराज शर्मा,सिरमौर
पच्छाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश में चल रहे महा जनसंपर्क अभियान को लेकर नारग पंचायत मे महा संपर्क अभियान छेड़ा।इस महा जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा प्रत्याशी का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक सोच से आज भारत विश्व में भारत विश्व गुरु के रूप में देख रहा है यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है 30 मई से 30 जून तक भाजपा गांव-गांव घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनप्रिय नीतियों को लोगों के समक्ष रखेगा वही प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे वह सारे खोखले रहे व पूर्व भाजपा सरकार जो लोकहित में कार्यालय खोले गए थे उन्हें बंद करने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर विजय पताका कराएगी। कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए अभी करीब 6 महीने हुए हैं परंतु प्रदेश की जनता का मोह सरकार से अभी ही भंग होने लग गया है क्योंकि जो कार्यालय विकास की दृष्टि से भाजपा सरकार द्वारा खोले गए थे उन्हें द्वेष पूर्ण ढंग से कांग्रेस सरकार ने बंद किए हैं। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी अपने विचार रखे।


