वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्होल को अपने विधायक कार्यकाल के दौरान प्रदान की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता को किया समर्पित ।

बिलासपुर( सुभाष चंदेल)

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्होल को अपने विधायक कार्यकाल के दौरान प्रदान की गई एम्बुलेंस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया | गौरतलब है कि राम लाल ठाकुर ने विधायक रहते उक्त एम्बुलेंस के लिए 8.30 लाख रूपए की धनराशि विधायक निधि से जारी की थी| आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित इस एम्बुलेंस का लाभ नम्होल, जुखाला देओथ तथा आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा| इस मौके पर रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कुछ रिक्त पदों पर डॉक्टर्स की तैनाती की गई है| पिछली सरकार के समय स्तरोन्नत किये गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद स्वारघाट में न तो डॉक्टर्स और न ही स्टाफ नर्स की पोस्टें सैंक्शन की| केवल मात्र कागजी घोषणाएं की गई| उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मसले को उठाया है तथा शीघ्र ही श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रिक्त पदों को भरा जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *