मां शुलिनी देवी सेवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित जागरण में भारी बरसात से पंडाल मे पानी ही पानी होने के बाद भी भक्तो का उत्साह कमी नहीं

मां शुलिनी देवी सेवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित जागरण मे माता की ज्योती जवाला जी से सोलन लाई गई जागरण मे भारी बरसात से पंडाल मे पानी ही पानी होने के बाद भी भक्तो का उत्साह कम नही हुआ और केवल ढोल की थाप पर बिना माईक बीना मयुजिक के भक्त लगातार माता का गुणगान बारिस मे भी करते रहे बडी संख्या मे महिलाओ ,युवतियो युवको ने माता के भजन गाए और मस्ती मे जमकर नाच किया इसमे भक्तो का साथ लवली मान एण्ड पार्टी ने दिया। बरसात रूकने के बाद मे मान ने चलो बुलावा आया है भोले की बरात, बाबा बालक नाथ का भजन मै बन जाऊ मोर व हारे का तु है सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे भजनो पर उपस्थित जन समूह को नाचने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *