भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पुराना रैस्ट हाऊस से नंगे पाव चलकर शुलिनी माता मंदिर पहुच कर माथा टेका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल आज शुलिनी मेले के शुभारंभ पर पुराना रैस्ट हाऊस से नंगे पाव चलकर शुलिनी माता मंदिर पहुच उनके साथ प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी सोलन मंडल पदाधिकारी नगरनिगम पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

बिंदल बजार मे हर व्यापारी,आमजन सफाई कर्मचारियों भंडारे के आयोजको को शुलिनी मेले की शुभकामनाए देते हुए शुलिनी मंदिर पहुचे उनके साथ उनके बेटे डाक्टर विवेक बिंदल व अन्य भाजपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो ने भी माता शुलिनी के चरणो मे शीश नवाया। बिंदल ने उपस्थित पत्रकारो से कहा की माता शुलिनी वर्षो वर्षो से हमारे इलाका वासियो पर आशीर्वाद बरसाती आई है आज का दिन हर वर्ष की भाँति अति वाशिष्ठ रहता है

माता शुलिनी माता दुर्गा से मिलने के लिए सोलन नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा माता मंदिर गंज बाजार मे स्थापित होती है। सोलन के भविष्य के लिए सुख की कामना करते हुए सब लोग माता के दर्शन करके माता का आशीर्वाद प्राप्त करते है। दिनो दिन वर्षो ऩु वर्ष महामाई का मेला निरंतर प्रगति की और है आज हम माता के श्री चरणो मे शीश नवाते हुए हिमाचल के हर आम जन के कल्याण की कामना करते है सोलन के संपूर्ण विकास की कामना करते है।
मुकेश गुप्ता
प्रैस सहसचिव भाजपा जिला सोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *