लोक सभा निर्वाचन के संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज ज़िला सोलन के एन.आई.सी. मुख्यालय में लोक सभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार डी.आई.एस.ई. सॉफ्टवेयर में प्रथम यादृच्छिकरण (Randomisation) किया।
मनमोहन शर्मा ने बताया कि ज़िला से कुल 3516 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से निर्वाचन ड्यूटी के लिए प्राथमिक व द्वितीय पूर्वाभ्यास के लिए नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफरोज, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, ज़िला सूचना व विज्ञान अधिकारी संजीव कुमार, सहायक ज़िला सूचना व विज्ञान अधिकारी श्वेताश्व शतक, तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर, अधीक्षक बाबु राम चौधरी भी उपस्थित थे।

.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *