भाजपा जिला सोलन के मीडिया सह प्रभारी मुकेश गुप्ता ने पूर्व सैनिक कर्नल राजीव ठाकुर को कारगिल विजय दिवस पर किया सम्मानित

भाजपा जिला सोलन के मीडिया सह प्रभारी मुकेश गुप्ता ने पूर्व सैनिक कर्नल राजीव ठाकुर को कारगिल विजय दिवस पर उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया व उनका अभिनंदन किया पूर्व सैनिक व वाईस प्रेसिडेंट जिला सैनिक बोर्ड कर्नल राजीव ठाकुर 1985 से 2016 जुलाई तक भारतीय सेना मे रहे कर्नल राजीव ठाकुर सेना मे बतौर सेना ऑर्डनेंस कोर गोला-बारूद विशेषज्ञ रहे ।

गुप्ता ने उन्हे हिमाचली टोपी,मफलर पहना कर व उनके सीने पर भारत का तिरंगा लगाया व उनके समक्ष उन सभी सैनिको को नमन किया जो इस कारगिल विजय मे जीत का पताका लहराने ने शहीद हुए व उन सैनिको को भी प्रणाम किया सल्यूट किया जिन्होने इस विजय के लिए दुश्मनो को मार गिराया। मुकेश गुप्ता ने कहा की हमे अपनी सभी सैनाओ पर गर्व है जो दिन रात अपने परिवारो से दूर रह कर देश की रक्षा करते है सरहदो पर प्रहारी बन कर खडे रहते है तभी हम सब भारतवासी शकुन से देश मे रह रहे है इन भारत माता के सपूतो के हाथो मे हमारा देश सुरक्षित है। गुप्ता ने कहा की कर्नल राजीव ठाकुर ने सभी शहीद सैनिको को याद किया व कहा भारतीय सेना देश की रक्षा मे हमेशा लगी हुई है और हमारी भारतीय सेना श्रेष्ठ व शक्तिशाली है उन्होने विशेष रूप से जिला सोलन के शहीद सिपाही धर्मेंद्र सिंह गांव रामपूर तहसील कसौली व राईफल मैन प्रदीप कुमार कौशल 4 जैकरीफ 20RR गांव पंडल डाकखाना वदोखाडी तहसील नालागढ को याद किया व नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *