सोलन मंडी से सब्जियां लेकर फरार शातिर राजस्थान का कैलाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हेमन्त कुमार साहनी की शिकायत पर एक अभियोग दर्ज थाना सदर किया गया कि इन्होंने दिनांक 08/07/23 को गाड़ी न0 RJ 22GB6025 Pickup को सब्जी मण्डी सोलन से शिमला मिर्च, बीन, मटर लोड़ करके सोलन से लखनऊ भेजा था जो कि अभी तक लखनऊ नहीं पहुंची है तथा गाड़ी चालक का मोबाईल भी बन्द आ रहा है । जिस पर अभियोग उपरोक्त 406,420 IPC धारा के अंतर्गत दर्ज करके आगामी तफतीश की गई जिसमे थाना सोलन की टीम ने आरोपी Kailash Singh s/o Sh. Om Singh R/o Pali Tehsil,and Distt. Pali Rajsthan age 26 years को राजस्थान से गिरफ्तार किया और आरोपी की निशानदेही पर संलिप्त गाड़ी पिकअप RJ 22GB6025 को भी राजस्थान के पाली जिला से बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *