सराहां में नशा निवारण परिषद की विशेष बैठक आयोजित

देवराज शर्मा,सिरमौर
सराहां में नशा निवारण परिषद की विशेष बैठक संपूर्ण हुई।बैठक की अध्यक्षता नशा निवारण परिषद की पच्छाद इकाई के प्रभारी देवराज शर्मा ने की। बैठक में बोलते हुए इकाई के प्रभारी देवराज शर्मा ने कहा कि नशा निवारण परिषद जिला सिरमौर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह परमार के नेतृत्व में सभी इकाइयां अपने-अपने क्षेत्रों में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं।देवराज शर्मा ने कहा कि जिला के अन्य क्षेत्रों की तरह पच्छाद क्षेत्र से भी नशे को जड़ से खत्म करेंगे।उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए जहां महाविद्यालय,आईटीआई,स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे वही जो नशे का कारोबार कर रहे हैं उनका भी पर्दाफाश करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी नशे के दुष्प्रभाव से बच सकें। पच्छाद इकाई के प्रभारी देवराज शर्मा ने कहा कि नशा निवारण परिषद के सदस्य कॉलेज,स्कूल,आईटीआई व सार्वजनिक स्थान पर ऐसे लोगों से संपर्क करेगी जो नशे के कारोबारी को पुलिस तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे को खत्म करने के लिए पूरी तरह से जुटी हुई है।जिसमें नशा निवारण परिषद सहयोग करेगी।बैठक में तारा दत्त शर्मा,विनोद शर्मा,सुरेंद्र सपरा ,सुरेंद्र कुमार, जगदीश शर्मा, राजेश ठाकुर व संजय ठाकुर समेत दर्जनों र्लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *