प्राकृतिक आपदा के कारण कोटखाई तहसील की देवगढ़ पंचायत के गांव बागी में अनेकों परिवार बहुत ज्यादा प्रभावित
प्राकृतिक आपदा के कारण कोटखाई तहसील की देवगढ़ पंचायत के गांव बागी में अनेकों परिवार बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं गांव की पूरी जमीन ही लगातार धंसती जा रही है वैसे तो कामाक्षा व नाग देवता परिसर सहित काफी दरारें आई है परन्तु गांव में प्रेमचंद शर्मा सुपुत्र सीताराम शर्मा का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है
जिसमें लगभग 20से 25पच्चीस लाख का अनुमानित नुक्सान हो गया है प्रशासन की तरफ से केवल पटवारी मौके पर है स्थानीय स्तर पर स्थानीय पंचायत के लोगों ने मौके पर आकर नुक्सान का जायजा लिया और प्रशासन को अवगत कराया है स्थानीय गांव वासियों ने प्रशासन से से आग्रह है कि भविष्य में इस तरह की क्षति से बचने के लिए साथ लगते नाले में जरूरी क्रेट की दिवाल लगनी आवश्यक है अन्यथा भविष्य में पूरा का पूरा गांव खतरें में पड़ जाएगा


