3000 से 5000 रु की सहायता राशि देना अनुचित : बिंदल

नहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नेहली धीड़ा पंचायत के मलगांव व गरजड़ा ग्राम में जाने का मौका मिला व चेही मेहडोग गांव में हुए नुक्सान का जायजा लिया।


बिंदल ने कहा की 12 जूलाई 2023 से लेकर 18 जूलाई 2023 के मध्य इन दोनों गांव में मकानों को भारी क्षति पहुंची, फसलों को, खेतों को भारी नुक्सान हुआ। परन्तु घरों को जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है। मलगांव के रत्तन सिंह, रघुबीर सिंह, टीका राम, सुरेन्द्रर सिंह, दिला राम, कृष्ण दत्त, कपूर सिंह, बलवन्त सिंह, दीप राम, बसंती देवी व नारायण दत्त (गांव गरजडा) व राजन (चेही मेहडोग, ग्राम पंचायत पंजाहल) के घरों को 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक नुक्सान हुआ और सारी जमीन में 1-1 से 2-2 फुट बडी दरारें आ गई हैं, जिससे लगातार भूमि बैठ रही है।

बिंदल ने बताया की तहसीलदार नाहन व पटवारी मौका पर आए थे, सहायता के नाम पर 3000 रुपये व 5000 रुपये फौरी राहत के रूप में देकर गए है। जिस भयावह स्थिति में यह मकान है उन मकानों में रहना पूरी तरह से असम्भव है और उन्हें नए सिरे से घर को बनाना पडेगा। कुछ मकानों की रिपेयर में 1-1 लाख से 2-2 लाख रुपये का खर्च होना है। ऐसी सुरत में 3000 से 5000 रुपये की सहायता राशि देना अनुचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *