4.65 ग्राम चिट्टा बरामद
पुलिस थाना अर्की की टीम गश्त के दौरान गलु रेन शेल्टर सड़क, घनागुघाट -कराड़ाघाट मौजुद थी तो एक सफेद रंग की स्कूटी बिना Front नम्बर प्लेट के कराड़ाघाट की तरफ से आई जिसकी पिछली नम्बर प्लेट पर HP24B 3970 नम्बर लिखा हुआ था स्कूटी चालक पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ तथा पुलिस के पुछने पर स्कुटी चालक ने अपना नाम शेख मोहम्मद साजिद R/O कोसरीया तह0 व जिला बिलासपुर व स्कुटी की पीछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय वर्मा R/O V.P.O घणागुघाट तह0 अर्की जिला सोलन बतलाया। पुलिस ने गवाहों के सामने तलाशी के दौरान स्कुटी की फ्रंट डिकी में छुपाकर रखी 4.65 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की गई । इस सदंर्भ में पुलिस थाना अर्की में अभियोग अधीन धारा 21,29 ND&PS ACT में पजींकृत किया गया है। आरोपीगण शेख मोहम्मद साजिद व अक्षय वर्मा को 41(A) Cr.P.C के अन्तर्गत पांबद करके रिहा किया गया है।अभियोग में अन्वेषण जारी है।


