बैंक ऑफ बड़ौदा ने 0.4 प्रतिशत घटाई ब्याज दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर अपनी ब्याज दरों को 0.40 प्रतिशत घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एमएसएमई लोन पर भी ब्याज दरों को घटाया है। बैंक एमएसएमई लोन पर अब 8.4 प्रतिशत की दर से ब्याज लेगा। ब्याज दरों में किए गए दोनों बदलाव 5 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक ही प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा बैंक होम लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज पर 100: और एमएसएमई लोन पर 50 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है। नई होम लोन दर, नए लोन, बैलेंस ट्रांसफर और होम इंप्रूवमेंट लोन के लिए अप्लाय करने वालों के लिए उपलब्ध है। बैंक ने कहा कि इंटरेस्ट रेट बॉरोवर के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *