सोलन मालरोड़ पर शिवबेकर ने सोलन जिला 51 वे के स्थापना दिवस पर आमजन व छोटे छोटे बच्चो के साथ मिलकर केक काट कर मनाया जश्न
आज सोलन मालरोड पर शिवबेकर ने सोलन जिला 51 वे के स्थापना दिवस पर आमजन व छोटे छोटे बच्चो के साथ मिलकर केक काटा व एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी शिव बेकर के मालिक व व्यपार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस परमार को विषेश रूप से याद किया


और कहा की सोलन जिलावासी हमेशा स्वर्गीय तत्कालीन मुख्यमंत्री के ऋणी रहेंगे जिन्होने सोलन को जिला का दर्जा दिया व उस समय से सोलन निरंतर प्रगति कर रहा है गुप्ता ने सभी जिला वासियो को बधाई दी और कहा हम भाग्यशाली है जो इस जिला मे रहते है सोलन इतना प्यार है की सोलन की विशेष कहावत जिसने पानी पिया ब्घाट का वो घर का रहा न घाट का मतलब जो सोलन मे एक बार आ जाता है वह यहीं बस जाता है।गुप्ता ने कहा सोलन शिक्षा, फार्मा, मसरूम हब है। यहां यूनिवर्सिटीओ के खुलने से व्यपारीयो का व्यवसाय भी बढा है। उन्होने बताया की 5 किलो का केक विशेष रूप से हमारे संस्थान द्वारा तैयार किया गया केक को मशरूम के रूप मे तैयार किया गया। छोटे बच्चो व उपस्थित जनता ने happy birthday solan व हमारा सोलन आगे बढे का उदघोष किया।


