मंडी में चरस संग हरियाणा का कार चालक गिरफ्तार
*मंडी में चरस संग हरियाणा का कार चालक गिरफ्तार*शहर मंडी में हिमालय दर्शन फोटो गैलरी समीप पीबी नंबर एक कार के चालक को 406 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। चरस का आरोपी कार में सवार होकर कुल्लू से मंडी को आ रहा था कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की जा रही जांच में पकड़ लिया। इस संबंध में सदर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज की आगामी जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान कुल्लू से मंडी आ रहे वाहनों की पुलिस जांच कर रही थी। एक पंजाब नंबर की गाड़ी की जांच करने पर पुलिस को चालक के पास से 406 ग्राम चरस बरामद हुई।चरस के आरोपी चालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान 39 वर्षीय हर्षवर्धन नाहरवाल पुत्र रामेश्वर नाहरवाल, निवासी सेक्टर नंबर-24, जीएच 15 फ्लैट नंबर-802, पंचकूला हरियाणा के रूप में बताई। पुलिस ने चरस के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि चरस के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड पर ले लिया है।जर्जर हो रही मंडी शहर की शान इंदिरा मार्केटबाथू दी लड़ी बढ़ा रही पौंग की शान, पहुंच रहे सैकड़ों सैलानीकुल्लू अस्पताल में भरे जाएंगे डाक्टरों के खाली पदवजन कम करना चाहते हैं? लिपोसक्शन आपकी मदद कर सकता है!विजिलेंस ब्यूरो को पेपर लीक मामले की जांच : तीन और परीक्षाओं पर एफआईआरजुलाई से बनने लगेगी दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुला टनल, 250 किलोमीटर घट जाएगी मनाली-कारगिल की दूरीआईसीआईसीआई-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर संग नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

