*बिन मांगे मील मोती* **सांसद ग्राम आदर्श योजना के तहत शिमला ग्रामीण की थड़ी पंचायत को गोद लेने पर रवि मेहता ने जताया आभार

*बिन मांगे मील मोती* **सांसद ग्राम आदर्श योजना के तहत शिमला ग्रामीण की थड़ी पंचायत को गोद लेने पर रवि मेहता ने आभार जताया है।* उन्होंने शोघी की थड़ी पंचायत के पवाड़ गावँ में आयोजित सेवा बस्ती पखवाड़ा कर्यक्रम में पहुचे राज्यसभा सांसद डॉ0 सिकन्दर कुमार द्वारा की गई घोषणा का स्वागत किया । रवि मेहता ने कहा कि यह हर्ष का विषय है क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात मिली है जिससे करोड़ों के विकास कार्यों को गति मिलेगी । बिन मांगे जब मोती मिले तो उपस्थित जनता के चेहरे भी खिल उठे और तालियों की गड़गड़ाहट बहुत देर बजती रही। थड़ी पंचायत के प्रधान नरेंद्र शर्मा व समस्त सदस्यों ने इस सौगात के लिए राज्यसभा सांसद का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *