हिमाचल प्रदेश की बेटी ऐलिश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया जीत का परचम

हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटी ऐलिश शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय देते हुए अपने माता-पिता, प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। सोलन जिले के कुमारहट्टी क्षेत्र की रहने वाली तथा वर्तमान में सोलन पब्लिक स्कूल की कक्षा प्रथम की छात्रा ऐलिश शर्मा ने 5th Indian Open International Kickboxing Cup 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 56 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल (द्वितीय स्थान) हासिल किया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 8 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई।इस प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के प्रतिभाशाली किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच ऐलिश शर्मा ने अपनी तकनीक, साहस और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। गौरतलब है कि यह उनकी पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पूर्व भी ऐलिश राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, जो यह दर्शाता है कि वह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और भविष्य में देश के लिए और भी बड़े पदक जीतने की क्षमता रखती हैं।ऐलिश शर्मा वर्तमान में Star Goju Ryu Karate Academy, कुमारहट्टी (सोलन) में प्रशिक्षण ले रही हैं, जहाँ उनके प्रथम कोच संजय जी और द्वितीय कोच अनिल कुमार ने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इस सफलता में दोनों कोचों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण का विशेष योगदान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *