विभिन्न प्रतियोगिता में छाये दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी ।

विभिन्न प्रतियोगिता में छाये दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी।

कंडाघाट (दिनांक 07.10. 2023) गत दिनों हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया । सोलन में हुए योग आसन प्रतियोगिता में विद्यालय के चार विद्यार्थियों सुशांत, कशिश , स्नेहा व हर्षित ने भाग लिया । जिसमें सुशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपना स्थान पक्का किया ।
वही गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलहोग में हुए चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ब्लॉक स्तर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में महक व सहज ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लक्षिता व यशिका ने कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर साइंस कॉर्नर एक्टिविटी में हर्षिता ने तृतीय प्रस्थान प्राप्त किया ,वहीं मेधांश ने मैथ्स ओलिंपियाड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सहज , महक, मेधांश व हर्षिता का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है। विद्यार्थियों की इस कामयाबी के पीछे प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों की कड़ी मेहनत को बताते हुए कहा कि विद्यालय के सभी अध्यापक विद्यार्थियों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं तथा विद्यार्थी भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से हर प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हैं, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *