पंचायती राज उप निर्वाचन दृष्टिगत मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित

पंचायती राज उप निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित सोलन ज़िला की विभिन्न ग्राम पचंायतों एवं वार्डों तथा पंचायत समिति नालागढ़ के वार्ड नम्बर 26 में होने वाले उप निर्वाचन के दृष्टिगत सम्बन्धित क्षेत्र की निर्वाचक नामावली संशोधन सूची के साथ अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने दी।मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह निर्वाचक नामावली हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अनुसार तैयार की गई है।उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पचंायत आंजी मातला, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सतड़ोल एवं छावशा, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत संघोई एवं सानन तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां, मलहैणी, बरूणा, किश्नपुरा तथा ग्राम पंचायत खेड़ा में होने वाले उप निर्वाचन के लिए जारी की गई है।.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *