प्रभात फेरी से आरंभ हुआ आर्य समाज कंडाघाट का 54वां वार्षिकोत्सव।
कंडाघाट (दिनांक 13 अक्टूबर 2023 )आर्य समाज कंडाघाट का 54वां वार्षिक उत्सव आर्य समाज के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद की अगुवाई में प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी से आरंभ हुआ, जिसमें आर्य समाज कंडाघाट के सदस्यों, अध्यापकों व छात्रों ने भाग लिया । इसके उपरांत उच्च कोटि के विद्वान स्वामी विदेह योगी जी (कुरुक्षेत्र) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रातः कालीन सत्र में यज्ञ के उपरांत उपस्थित सभी विद्वानों को उपहार स्वरूप पुष्प गुच्छ और पटका दे कर सम्मानित किया गया ।







इसके बाद उपदेश व भजन आदि हुए । जिसका उपस्थित जन समूह व विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया। दोपहर बाद कंडाघाट की नई धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने लेजियम और डंबल का प्रदर्शन किया । इस शोभायात्रा में भजनों के साथ-साथ उपदेश भी दिए गए । यह शोभायात्रा दोपहर बाद 3:00 बजे से आरंभ होकर सायं 6:30 बजे तक चली ।

