You are here:Home » चंबा खेरी पुल पर क्रिकेट खेलते समय गेंद पकड़ने के चक्कर में नदी में डूबा किशोर
चंबा खेरी पुल पर क्रिकेट खेलते समय गेंद पकड़ने के चक्कर में नदी में डूबा किशोर
264 Views
देख उसके दोस्तों के पांव तले जमीन खिसक गई। किशोरों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच किशोर की तलाश आरंभ की। लेकिन, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। थकहार कर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों संग मिल किशोर की तलाश आरंभ की। लेकिन, उन्हें किशोर कही नहीं मिला। जिसके बाद डलहौजी प्रशासन और पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया है। अब एनडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद रावी में लापता किशोर को तलाशा जाएगा। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। बताया की एनडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौतमवेशियों के लिए चारा लाने गए व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान (53 वर्षीय) करतार सिंह पुत्र सरनू राम गांव धुआं डाकघर सियूर तहसील होली के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार करतार सिंह होली में शिव नगरी के नजदीक बन के पेड़ से पशुचारा काट रहा था। अचानक उसका पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। पेड़ से उसे गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में परिजन और ग्रामीण उसे उठाकर होली अस्पताल ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।