आर्य समाज कंडाघाट के वार्षिक उत्सव में तीसरे दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ।

आर्य समाज कंडाघाट के वार्षिक उत्सव में तीसरे दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।
कंडाघाट दिनांक (15.12023) आर्य समाज कंडाघाट के वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ यज्ञ से हुआ । जिसके उपरांत पंडित कल्याण सिंह बेदी जी द्वारा भजनोपदेश प्रस्तुत कर सभी मन मोह लिया गया। इसके बाद सुश्री अंजली आर्या सुप्रसिद्ध भजन उपदेशिका द्वारा अपनी मधुर वाणी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व योगीराज श्री कृष्ण के आदर्श रूप का गुणगान किया गया ।
श्री योगेंद्र याज्ञिक वैदिक प्रवक्ता द्वारा प्रवचन दिए गए।

इसके साथ ही विद्यालय के पूर्व अव्वल रहे और अब उच्च पदों पर आसीन और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया । जिनमे आई . जी .एम .सी. से एम बी.बी.एस कर रही अवंतिका शर्मा, आयुर्वेदिक डॉक्टर साक्षी शर्मा , बाहरा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त मोनिका पंडित , बडू साहिब यूनिवर्सिटी से एम. एस .सी.(एग्रीकल्चर ) कर रही सुकृति शर्मा, सी .आर .आई कसौली से एम.एस.सी कंप्लीट करने के बाद पी.जी.आई चंडीगढ़ से पी.एच.डी कर रही संस्कृति शर्मा आदि शामिल रहे।

आज के दिन का सब से महत्वपूर्ण आकर्षण दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा । जिसमें आर्य समाज में स्वामी दयानंद जी योगदान से लेकर आर्य समाज के नियम आदि का बखूबी प्रदर्शन किया गया । जिसमें कक्षा प्रथम से चौथी तक के विद्यार्थियों द्वारा क्रमशः नृत्य गीत ये मत कहो कि जग में कर सकता व रास्ता कर दो खाली आई फौज दयानंद वाली……, कक्षा पांचवी -छठी के विद्यार्थियों द्वारा पहेली नुमा सुनते जाना सुनते जाना देश प्रेम का गाना ….. गीत गा कर सबका मन मोह लिया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत गीत, कक्षा आठवीं व दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी जी के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर कक्षा नवमी की छात्राओं द्वारा आर्यों के तुम हो प्राण ऋषि और प्रभु मेरे जीवन को कुंदन बना दो….. गीत प्रस्तुत किए गए। पल्लवी और मिताली द्वारा आर्य समाज के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए । इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा योग और जुडो का भी प्रदर्शन किया गया । सहज कौर द्वारा ऋषि गाथा गा कर समा बांध दिया गया । इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा प्रथम से दसवीं तक के जान्हवी, सिमरन, समर , आदित्य, रिहांशी, दक्षिता, गीतेश, अविनिति, आस्था, हिमाक्ष, ध्रुव, सार्थक, मन्नत , वंश, रिद्धि, जागृति, अनवी, आरुषि, साहिब जोत सिंह, सुप्रिया, मानवी, माणिक, हिमांशु, स्नेहा, इच्छा, हर्षिता, लक्षिता, इच्छा, साकेत, नमन, हर्ष, हर्षित आदि द्वारा भाग लिया गया ।
तीसरे दिन के कार्यक्रम का अंत भजनों और उपदेश के साथ हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *