You are here:Home » आज की लीला में जगदंबा रामलीला मंडल के निर्देशक ने तू ही दुर्गा तू ही काली की झांकी की प्रस्तुति दी जिसमे काली के रोल में सचिन वर्मा वा दुर्गा के रूप में अमित शर्मा ओर रक्त बीज की भूमिका में सुमित खन्ना मुकेश शर्मा ने की ।रामलीला में आए मुख्या तिथि भरत साहनी ने भूरी भूरी प्रशंसा प् की वा दर्शको ने झांकी बहुत पसंद की रामलीला में राम बनवास की लीला दिखाई गई ।साथ ही लीला में दिखाया गया की किस प्रकार से मंथरा ने केकैयी रानी के मन में श्री राम के प्रति जहर घोला महाराज दशरथ को मजबूर किया की राम को वनवास वा मेरे पुत्र भरत को अयोध्या का राज मिले इस प्रकार से सीता जी वा लक्ष्मण जी ने भी राम जी से हट की वह भी आप के साथ वनों को जायेंगे और तीनों ने माताओं से आज्ञा ले कर वनों की ओर जाने का निश्चय किया। मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता निर्देशक हरिश मरवाह वा सह निर्देशक कुलदीप रावत, राकेश अग्रवाल वा सचीव धर्मेंद्र ठाकुर, सह सजीव सुमित खन्ना, कोषाध्यक्ष जगमोहन खन्ना मनोज गुप्ता ने अतिथियो का स्वागत किया व मंडल की और से समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।











