दिनांक 09-10-2023 को इस मामले में पुलिस थाना परवाणू ने मुक़दमा दर्ज किया जिसमें कि नशे की लत (चिट्टा सेवन) के कारण एक एडिक्ट को इसके परिजनों ने दिनांक 5.10.2023 को परवाणू के एक नशा मुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया था ।

दिनांक 09-10-2023 को इस मामले में पुलिस थाना परवाणू ने मुक़दमा दर्ज किया जिसमें कि नशे की लत (चिट्टा सेवन) के कारण एक एडिक्ट को इसके परिजनों ने दिनाँक 5.10.2023 को परवाणू के एक नशा मुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया था । दिनाँक 8.10.2023 को इस नशा मुक्ति केन्द्र के एक कर्मचारी देवेन्द्र ने इसे केन्द्र के अन्दर ही नशा (चिट्टा) उपलब्ध करवाने के लिये इससे पैसों की मांग की । इसने अपने दोस्तों से गुगल-पे के माध्यम से देवेन्द्र को 3,000/- रू उपलब्ध करवाये । उसके उपरान्त देवेन्द्र ने अपने ही कार्यालय में चिट्टा लाया, जिसका देवेन्द्र व एक अन्य कर्मचारी अमित ने कार्यालय में ही सेवन किया, जिसकी इसने विडीयो भी बनाई । इस शिकायत पर थाना परवाणू में अभियोग संख्या 117/2023 दिनाँक 09.10.2023 ND&PS Act की धाराओं में पंजीकृत किया गया था । दिनाँक 02-11-2023 को इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पटियाला निवासी दो आरोपियों देवेन्द्र पुत्र श्री अमरजीत सिंह तथा अमित कुमार पुत्र श्री प्रिन्स सिंह को गिरफ्तार किया गया है । इन आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *