अनुसूचित जाति मोर्चा ने लोक सभा चुनावों के लिए कसी कमरपीएम मोदी की केंद्र सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि माना : जयराम

मोर्चा जन जागरण अभियान चलाएगा : बिहारी

मोर्चे को डॉ राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त

शिमला : भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष राकेश डोगरा द्वारा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप एंव महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपनी कमर कस ली है। मोर्चे को बुथ स्तर तक मजबूत करने की कार्य योजना तैयार हो चुकी है और मोर्चा किस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाएगा, उसके ऊपर भी पूर्ण चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा जन जागरण अभियान भी चलाएगा। बड़ी जल्दी ही हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा एलईडी वाहनों को भेजा जाएगा, जो विधानसभा क्षेत्र में चलेगी। उनके माध्यम से भी केंद्र सरकार की उपलब्धियां का प्रचार धरातल पर किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेकों योजनाओं का निर्माण किया है। इनका घर-घर तक पहुंचाने का कार्य हमें करना है इसके लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी पूर्ण रूप से कार्य करेंगे। केंद्र साकार ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल की दृष्टि से अद्भुत काम किया है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा अच्छा कार्य कर रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी यह मोर्चा अग्रिम भूमिका निभाएगा। पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ तक कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इसके परिणाम हमेशा देखने को मिलेंगे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से अब वंचित वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा। 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में यह यात्रा चलेगी जिससे अनेकों योजनाओं का तत्काल लाभ सभी को प्राप्त होगा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी की केंद्र सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि माना गया है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 58 प्रतिशत छात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग से है। पीएम फसल बीमा योजना में 71 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के किसान लाभान्वित हुए है। मुद्रा योजना के अंतर्गत 40 करोड़ लाभार्थी में से 51 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग से है। पीएम मोदी जी का एक ही प्रयास है सबका साथ-सबका विकास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *