भारतीय किसान संघ, जिला सोलन, खंड कंडाघाट के सदस्यता अभियान का, ग्राम पंचायत सैंज से शुभारंभ।
भारतीय किसान संघ, जिला सोलन, खंड कंडाघाट के अंतर्गत ग्राम समिति, सैंज, ग्राम क्यारटू के श्री मान रामेश्वर कौशिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत एवं प्रख्यात समाज सेवी का शुभाशीर्वाद प्राप्त कर सदस्य्ता अभियान का शुभारम्भ किया गया!यह सदस्य्ता अभियान एक सप्ताह में ही सम्पन्न कर दिया जायेगा!खंड कंडाघाट में 2200सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया!इस अवसर पर जिला सोलन के अध्यक्ष श्री प्रेम दत्त शर्मा,श्री जोगेंद्र कौशिक, श्री पीयूष कौशिक, श्रीमती चंन्द्रावती, ओमप्रकाश, महेश कौशिक, राहुल कौशिक, रोहित कौशिक, श्री मति रेखा कौशिक, श्रीमती मंजू कौशिक आदि गण मान्य व्यक्तियों ने भाग लिया!इस अवसर पर ग्राम समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष श्रीमान रामेश्वर कौशिक एवं मंत्री श्रीमान जोगिंदर कौशिक को सर्वसम्मति बनाया गया।

इसी दौरान ग्राम समिति, तुंदल में भी सदस्यता का ग्राम भडोल से शुभारम्भ किया गया जिसमें सुशील कुमार, जगदीश कुमार लाल चंद बाल किशन, देवेंद्र, नरेंद्र, राकेश, सोहन सिंह बक्शी सिंह, रिखी राम, चयन सिंह, शंकर रमेश शांता कुमार आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया!

