दयानंद आदर्श विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्रों ने किया जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट का शैक्षणिक भ्रमण।

दयानंद आदर्श विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्रों ने किया जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट का शैक्षणिक भ्रमण।

कंडाघाट (दिनांक 14. 12. 2023 ) कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने वाकनाघाट में स्थित जेपी यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण 13 दिसंबर, 2023 को किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आने वाले जीवन में उचित क्षेत्र व अपनी रुचि अनुसार शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों
को कम्प्यूटर साइंस एवं इन्जीनियरिंग,
सूचना प्रौद्योगिकी,
इलैक्ट्रॉनिक एवं संचार इन्जीनियरिंग,
सिविल इन्जीनियरिंग,
बायोइन्फ़ोर्मैटिक्स इन्जीनियरिंग ,
बायोटैक्नोलोजी इन्जीनियरिंग इत्यादि विभिन्न शैक्षिणक
कोर्स के बारे में संस्थान के बायो इन्फ़ोर्मैटिक्स से डॉक्टर सुधीर स्याल , को- ऑर्डिनेटर पूनम शर्मा, देश राज , प्रोफेसर तीर्थराज सिंह,प्रोफेसर विकास बघेल, प्रोफेसर चंद्रपाल गौतम आदि ने जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया था।
विद्यार्थी विद्यालय से प्रधानाचार्या रमा शर्मा , डायरेक्टर सुमन सूद, कक्षा अध्यापिका नीलम भारद्वाज, अर्चना व रोहिणी के साथ इस भ्रमण हेतु गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *