Press note released by Vivek Sharma state Spokesperson BJP
Press note released by Vivek Sharma state Spokesperson BJP
22 जनवरी को हो अवकाश मुख्यमंत्री भी बने साक्षी ओक ओवर में मनाऐ दिवाली।
भारत की केंद्रीय सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मध्य नजर 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। जो प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर के लोकसभा व राज्यसभा के सचिवालय तक सभी अवकाश पर रहेंगे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की वर्तमान व्यवस्था व सरकार से यह आग्रह करते हैं की राष्ट्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी सामाजिक संगठनों व संस्थाओं द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने सुनिश्चित किये है। प्रदेश सरकार को हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए पूरे दिन के अवकाश की घोषित करनी चाहिए यह राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं धार्मिक व आस्था के दृष्टिकोण को सम्मान देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेने की आवश्यकता है। विवेक शर्मा ने कहा 22 जनवरी मात्र तारीख नहीं भारत के इतिहास में एक राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में दर्ज होने जा रहा है। हम अपेक्षा करते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अवकाश की घोषणा जल्द करेंगे। ताकि देवभूमि का जनमानस परिवार सहित घर, मंदिर प्रांगण में 492 वर्ष के संघर्ष को नमन के पश्चात, प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बन सके।
क्योंकि 22 जनवरी 2024 यह इस सदी का सबसे महत्वपूर्ण दिवस इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, हम अपेक्षा करते हैं कि मुख्यमंत्री आम जन की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्वयं भी इसके भागीदार व साक्षी बनेंगे वह अपने आप को इस धर्म यज्ञ का यजमान स्थापित करेंगे 98% हिंदू आबादी वाले प्रांत के मुख्यमंत्री का निवास दिवाली की तरह जगमगाएगा ऐसी हर प्रदेश वासी की अपेक्षा है।



