च्चयोट स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर का आयोजन
च्चयोट स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर का आयोजन
बच्चों को पोषण,एनीमिया,जेंडर इक्वलिटी योजनाओं से किया अवगत
23 जनवरी 2024 गोहर। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चच्योट में किया गया ।
इस शिविर में उपस्थित स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर बिहारी लाल चौहान के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों जैसे बेटियों को जेंडर इक्वलिटी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,स्मेकित बाल विकास तथा पोषण संबंधित जानकारी से अवगत करवाया।
तथा शिविर में बाल विकास परियोजना से ब्लॉक ऑर्डिनेटर आशीष कुमार ने पोषण से संबंधित तथा एनीमिया को कैसे दूर किया जाए उसके संदर्भ में जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला वाइस प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह , प्रवेक्षक सरल चौहान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं स्थानीय स्कूल छात्रा मौजूद रहे।



