पीएम श्री हाई स्कूल सकोड़ी में खुशी की लहर – छात्रा अंशिका ठाकुर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


पीएम श्री हाई स्कूल सकोड़ी में खुशी की लहर – छात्रा अंशिका ठाकुर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

पीएम श्री हाई स्कूल सकोड़ी के सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, क्योंकि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका ठाकुर ने खेल के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

अंशिका ठाकुर, जो कक्षा 10वीं की छात्रा हैं, ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाई जंप (ऊँची कूद) में स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। यह प्रतियोगिता गवर्नमेंट बॉयज हाई स्कूल, कुनिहार में आयोजित हुई थी।

इसके बाद राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अंशिका ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह चैंपियनशिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हमीरपुर में आयोजित हो रही है। इस उपलब्धि के साथ अंशिका ने आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अंशिका के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय परिवार को पूर्ण आशा है कि अंशिका राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हिमाचल और देश का मान बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *