स्वछ शहर समृद्ध शहर” कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कंडाघाट में Citiजन सेवा पोर्टल के लिए समाधान शिविर आयोजित

  दिनांक 10/02/2025 को “स्वछ शहर समृद्ध शहर” कार्यक्रम के अंतर्गत  नगर पंचायत कंडाघाट में  Citiजन सेवा पोर्टल के लिए समाधान शिवर का आयोजन किया गया| इस अभियान को  हाल ही में माननीय मुख्यमत्री हि0 प० द्धारा 05/02/25 को पीटर हाफ शिमला से शुभारम्भ किया गया था  | इस अभियान को अब  स्थानीय निकाय के निवासियों को समाधान शिविर के माध्यम से  ऑनलाइन Citiजन सेवा पोर्टल में 7 प्रकार की सेवाएं  जैसे की ट्रेड लाइसेंस , गार्बेज कलेक्शन ऑनलाइन बिलिंग , विज्ञापन कनोपी होर्डिंग Permission, पैट पंजीकरण में पंजीकृत हो सकेगे| ताकि  अधिक से अधिक लोगों द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके | इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक करना है, साथ ही स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रों से संवाद आयोजित किया गया, जिसमें उनके समस्याओं और सुझावों पर  भी चर्चा की गई , साथ ही उन्हे निर्देश दिए गए की आम जनता को गीला व् सुखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए जागरूक करें  । तथा वह स्वय भी गीला व सुखा कूड़ा एकत्रित करना सुनिशिचित करेंगे इसके अलावा, समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से संबंधित नागरिकों को जागरूक किया गया। इस शिविर के माध्यम से लोगों को प्रशासन से सीधा संवाद करने का अवसर मिला| इस अवसर पर नगर पंचायत के अन्य अधिकारी, सफाई कर्मचारी, और स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही। अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिससे कंडाघाट को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *