सोलन पुलिस द्वारा 624 बोतल देसी शराब बरामद
सोलन पुलिस द्वारा 624 बोतल देसी शराब बरामद 23-01-2024 को पुलिस चौकी सपरून की एक टीम गश्त एवम् नाकाबन्दी हेतू शमलेच फ्लाई ओवर आदि की तरफ रवाना थी तो इस टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार समय करीब 11:30 बजे रात एक पिकअप न0 HP71A-2801, जो आंजी से शमलेच की तरफ आ रही थी, को तपन हुंडई ऐजैंसी के पास बगड़ लिंक रोड़ पर चैकिंग के लिये रोका । इस पिकअप को जीत राम पुत्र श्री टीका राम निवासी गांव शापड़ डा0 व तहसील कण्डाघाट जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 40 वर्ष चला रहा था । चैकिंग के दौरान इस पिकअप के अन्दर से कुल 52 पेटियां (624 बोतलें) पैराडाईज संतरा शराब बरामद हुई, जिनका चालक जीत राम अपने कब्जा में रखने व परिवहन करने बारे कोई भी लाईसैंस/परमिट पेश पुलिस न कर सका । इस सन्दर्भ में थाना सदर सोलन में अभियोग दिनाँक 24-01-2024 u/s Excise Act पंजीकृत किया गया है । आरोपी जीत राम उपरोक्त को अभियोग में गिरफ्तार करके पिकअप न0 HP71A-2801 को भी कब्जा पुलिस में लिया गया है । अभियोग में जाँच जारी है ।



