सोलन पुलिस द्वार 8 ग्राम चिट्टा बरामद दो युवक गिरफ्तार

सोलन पुलिस द्वारा जिला के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास नशा तस्करों की गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि छात्रों को नशे के कुचक्र से बचाया जा सके व शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास नशे के सामान की उपलब्धता को रोका जा सके । इसी क्रम में दिनांक 07-04-2024 को पुलिस थाना कण्डाघाट की एक टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू वाकनाघाट क्षेत्र में मौजूद थी तो इस टीम को सूचना मिली कि दो लड़के जिनके नाम स्नेहल राणा व रजत विष्ट है, दोनों मिलकर जे०पी० यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में छात्रों को चिटटा/हैरोईन बेचने की फिराक में है । उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों युवकों स्नेहल राणा पुत्र श्री कुलदीप सिंह राणा निवासी तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा हि०प्र० उम्र 22 वर्ष व रजत बिष्ट पुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी चौतडा तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी हि०प्र० उम्र 26 वर्ष को लगभग 8 ग्राम चिटटा/हैरोईन सहित गिरफ्तार किया । इस सन्दर्भ में अभियोग दिनांक 07-04-2024 धारा 21,29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना कण्डाघाट में पंजीकृत किया गया है । उपरोक्त दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत रिमाँड पर है। इन आरोपियों के पुर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *